{"_id":"5c62fbe3bdec22738633204d","slug":"91549990883-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, परीक्षा देने जा रहे छह छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटा, परीक्षा देने जा रहे छह छात्र घायल
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर बांकनेर के समीप एक टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार छह छात्र घायल हो गए। इनमें से दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
शिवा इंटर कॉलेज, कांतौर के परीक्षार्थियों के लिए नगर पालिका इंटर कॉलेज, कासगंज परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। मंगलवार को कांतौर से एक टेंपो में सवार होकर छह छात्र कासगंज हाईस्कूल की परीक्षा देने आ रहे थे। बांकनेर के समीप सामने आ रही बस से बचने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार छह छात्र घायल हो गए। छात्रों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने बचाव कार्य करते हुए टेंपो के नीचे दबे छात्रों को बाहर निकाला। इनमें से चार छात्र मामूली रूप से चुटैल थे। वे अन्य वाहन से परीक्षा देने चले गए। वहीं दो छात्र अमन कुमार (14) पुत्र श्यामवीर सिंह एवं महावीर सिंह (15) पुत्र पूरन सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अमन को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कैंटर की चपेट में आकर बच्ची की मौत
एटा। ऑटो से उतरकर पैदल जा रही चार वर्षीय बच्ची की कैंटर की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने वाहन सहित पकड़ लिया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अंबारी निवासी अजयपाल की चार वर्षीय बच्ची प्राची मां के साथ शहर से ऑटो में सवार होकर लौट रही थी। गांव जाने वाले रास्ते पर वह ऑटो से उतर रही थी। तभी कैंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।