{"_id":"5c5c5805bdec22739950c647","slug":"91549555717-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिताओं में भारती का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिताओं में भारती का रहा दबदबा
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में रेस में हिस्सा लेती बालिकाएं।
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में पंचम वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री ममता राजपूत ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रथम दिन आयोजित गोला प्रक्षेप बालिका वर्ग में भारती कुमारी ने प्रथम अंजली ने द्वितीय और सरिता चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अतुल अग्निहोत्री ने प्रथम, सुमित राजपूत ने द्वितीय तथा विनय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चक्का प्रक्षेप बालक वर्ग में प्रतियोगिता में प्रशांत सिंह ने प्रथम, सुमित राजपूत ने द्वितीय और ऋषभ शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का प्रक्षेप बालिका वर्ग में भारती ने प्रथम, आरती यादव ने द्वितीय तथा क्षमा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में ज्योती, सपना और कीर्ती भदौरिया ने क्रमानुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व में उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ममता चौहान ने कहा कि शिक्षा और खेलकूद एक दूसरे के पूरक हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा कश्यप ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉक्टर राम बाबू, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. वेद प्रकाश सिंह. डॉ विकास चंद्र डॉ. जगजीवन राम, डॉ. जितेंद्र पाठक, डॉ. जयप्रकाश यादव, शिवनंदन सिंह यादव, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दिग्विजय नारायण ने किया।