फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिलाएं बोली अच्छा है, देखते हैं महंगाई थमेगी या नहीं

महिलाएं बोली अच्छा है, देखते हैं महंगाई थमेगी या नहीं

Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं बोली अच्छा है, देखते हैं महंगाई थमेगी या  नहीं

विज्ञापन
फिरोजाबाद। आमबजट पर महिलाओं ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। महिलाओं ने कहा कि टैक्स के रूप में जाने वाला पैसा बचेगा तो कुछ अब बचत की भी सोच सकते हैं।

बजट में मकान खरीदना आसान कर दिया है यह राहत की बात है। रसोई का बजट इस बजट से कितना प्रभावित होगा यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। महिलाएं बोली देखते हैं महंगाई थमेगी या नहीं...।

पूरा बजट देखा जाए तो काफी अच्छा है। इसमें घर खरीदने की सोच रहे थे। बजट देखने पर पता लगा कि घर खरीदना अब आसान होगा। मध्यम वर्ग को सरकार ने टैक्स में राहत दी है। -स्मिता गुप्ता, गृहणी
विज्ञापन



बजट में गृहणियों के हिसाब से कुछ खास नहीं रहा। मिर्च, मसाले, आटा, दाल सस्ता हो तो आम आदमी को फायदा मिलता। पूरे बजट में टैक्स में छूट दी है, जो सरकारी नौकरी वालों के लिए अच्छी है। -सोनल जैन, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें बजट में कोई फायदा नहीं हुआ है। क्योंकि बजट के बाद भी रसोई का सामान भी उतना ही खरीदना पड़ेगा। जितना अब खरीद रहे हैं। इसलिए हमारे लिहाज से बजट से गृहणियों को राहत नहीं मिली है। -शोभा गुप्ता, गृहणी


यह बजट सरकारी नौकरी वालों और किसानों के लिए अच्छा है। मगर आधी आबादी की ओर ध्यान हीं दिया है। बजट में बच्चों के स्कूल की फीस कम करते। रसोई का खर्चा घटाते तो इस बजट की और तारिफ होती। खाने-पीने के सामानों पर महंगाई है। -आस्था भारद्वाज, गृहणी


बजट में महिला सशक्कितकरण पर मोदी सरकार ने ध्यान दिया। लघु और मध्यम उद्योग में महिलाओं के लिए सुविधाएं दी हैं। मैटरनिटी लीव 26 सप्ताह करने से नौकरीपेशा महिलाओं को लाभ मिलेगा। -शोभना दीक्षित, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed