{"_id":"5c40bc2dbdec223c46437a48","slug":"91547746349-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता अपने मताधिकार का करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता अपने मताधिकार का करें प्रयोग
विज्ञापन
Voter Id card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत कलक्ट्रेट सभागार में वोटर अवेयरनेस की बैठक हुई। जिसमें वोटर अवेयरनेस फोरम रजिस्ट्रेशन को लांच किया गया। वहीं वोटरों को जागरूक करने के लिए मंथन किया गया, जिससे मतदान के लिए सभी वोटरों को जागरूक किया जा सके। जागरूकता के लिए स्वीप के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि मतदान महत्वपूर्ण है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जब भी चुनाव हों अवश्य करें। यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक भी है। उन्होंने अधिकारियों को भी इसमें सहयोग करने को कहा। जिला स्वीप प्रभारी जयंत गुप्ता ने बताया कि वोटरों को जागरूक करने के लिए चुनावी पाठशालाएं, इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब की स्थापना आदि अवेयरनेस कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम सभा के बूथ लेवल एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आयोजित कराए जा रहे हैं। जनपद में कुल 221 शिक्षण संस्थान संचालित हैं। जिनमें 210 शिक्षण संस्थाओं में इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब की स्थापना की जा चुकी है। बूथ लेवल पर 140 चुनावी पाठशालाए आयोजित की जा चुकी हैं। नौंवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को मतदाता जागरूकता रैली आयोजित होगी। अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में 25 जनवरी को एनआर पब्लिक स्कूल में मतदाता राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा, जिसमें जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन होगा और मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक एके शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिमा श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस सिंह राजपूत, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एसपी सिंह, ईडीएम अंशुल माहेश्वरी, राजकुमार सिंह, अभिषेक पांडेय, संजीव शर्मा, सलीम जावेद आदि मौजूद रहे।