{"_id":"5c30eb8abdec225727279828","slug":"91546709898-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"119 टीमें करेंगी क्षय रोगियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
119 टीमें करेंगी क्षय रोगियों की तलाश
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले में अब क्षय रोगियों की तलाश की जाएगी। इसके लिए 119 टीमें, 24 सुपरवाइजर, 7 नोडल चिकित्सक एवं जिला स्तर के अधिकारियों को निरीक्षण एवं सुपरविजन की जिम्मेदारी दी गई है।
सात जनवरी से जिले में सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संजीव यादव ने बताया कि पूर्व में चलाए गए चार चरणों में कुल 459 क्षय रोगी चिन्हित किए गए हैं।
उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आलोक कुमार ने बताया कि जिले में 32 बलगम परीक्षण केंद्रों पर क्षय रोग की पूर्ण जांच एवं उपचार निशुल्क उपलब्ध है। साथ ही दो अत्याधुनिक सीबीनॉट मशीनें भी जांच के लिए उपलब्ध है जिनसे रोग तथा बैक्टीरिया की प्रतिरोधक पावर का भी पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
अभियान के तहत महेंद्र नगर, द्वारिकापुरी, नितिन बिहार, अभिषेक पुरी, इंद्रपुरी, सुखदेव नगर, आजाद नगर, नवनीत नगर, पाली खेड़ा, लाजपत नगर, पत्थरपुरा, गोधुलिपुरम, रंगजी का नगला, रामानुज नगर, गौरा नगर, चीर घाट आदि क्षेत्रों में टीमें क्षय रोगियों को खोजने का कार्य करेंगी।
इस प्रक्रिया में
टीम द्वारा लक्षण पाए जाने पर मरीज को दो स्पुटम कंटेनर दिए जाएंगे जिसे अगले दिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता उक्त व्यक्ति के घर से लाएंगे या व्यक्ति स्वयं उसे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जमाकर अपने बलगम की जांच करा सकता है।