फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नहर कोठी में काट लिए हरे पेड़, अधिकारी मौन

नहर कोठी में काट लिए हरे पेड़, अधिकारी मौन

Wed, 02 Jan 2019 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
नहर कोठी में काट लिए हरे पेड़, अधिकारी  मौन

विज्ञापन
जसराना। नहर विभाग की पटीकरा पुल के पास पुरानी कोठी है। काफी क्षेत्र में फैली कोठी में काफी मात्रा में फल एवं छायादार पेड़ लगे हैं। लेकिन अधिकारियों की खामोशी एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से उसमें खड़े पेड़ों को काटा जा रहा है। जबकि वन विभाग की नर्सरी भी उसी प्रांगण में हैं।

थाना जसराना क्षेत्र के पटीकरा पुल पर वर्षों पुरानी कोठी नहर कोठी के नाम से प्रसिद्घ है। लोगों की माने तो अंग्रेजी काल में वहां नहर विभाग से संबंधित मुकदमों का फैसला हुआ करता था।
विज्ञापन


वर्तमान में कोठी की व्यवस्था नहर विभाग देख रहा है वहीं वन विभाग ने भी उसमें नर्सरी बना रखी है। कोठी के अंदर सैकड़ों की संख्या में छाया एवं फलदार पेड़ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन निरंतर पेड़ों की संख्या में कमी आ रही है। दो दिन पहले कुछ लोगों ने ताड़ के पेड़ों को काट दिया। चौकीदार के रोकने पर बताया कि अधिकारियों के संज्ञान में मामला है।

चौकीदार ने पूरे मामले से जेई को अवगत कराया। लेकिन अधिकारियों की टाल मटोली से मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed