{"_id":"5c2a53b3bdec2257245fff35","slug":"91546277811-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछवां में पंप सेट का इंजन फटा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछवां में पंप सेट का इंजन फटा, किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। गांव नगला खगी में खेत में पानी लगाते समय अचानक पंप सेट का इंजन फट गया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खगी निवासी किसान हीरा लाल (52) रविवार की शाम करीब चार बजे खेत में गेहूं की फसल में इंजन से पानी लगा रहे थे। अचानक पटा उतरने के बाद इंजन की गति तेज हो गई। जब तक किसान कुछ समझ पाता, इंजन तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
वहां जाकर देखा तो हीरालाल का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन भी आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति का शव देखकर पत्नी सुखरानी बदहवास हो गईं। वहीं 21 वर्षीय पुत्री अखिलेश और 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र अभी अविवाहित हैं। उनका भी रो रोकर बुरा हाल था।