{"_id":"5c192f8abdec2256b86d662a","slug":"91545154442-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जैथरा। बाइक पर सवार होकर बहन के घर जा रहे रिटायर्ड फौजी की कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मैनपुरी थाना भोगांव के महुआ हार निवासी विषेश्वर सिंह (60) पुत्र रामचरन सेना से सेवानिवृत्त है। सोमवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के गांव जैथरा के प्रहलादपुर जा रहा था। बाइक लेकर रिटायर्ड फौजी जैथरा से आगे दरियाबगंज मार्ग पर पहुंचा ही था।
उसी समय सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे सड़क पर गिरकर फौजी घायल हो गया। घटना को देख मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।