{"_id":"5bdc8a2abdec226998046ee8","slug":"91541179946-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों से पर्स व बैग चुराने वाला गैंग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों से पर्स व बैग चुराने वाला गैंग पकड़ा
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जीआरपी ने चलती ट्रेनों से यात्रियों के बैग व पर्स चोरी कर कूद जाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोरों से मथुरा, आगरा, अलीगढ़ तथा ग्वालियर में हुई जेवरात व बैग चोरी का सामान बरामद हुआ है।
छह अक्तूबर को अलीगढ़ में रीवा एक्सप्रेस से रेशमा तिवारी निवासी हनुमान गली का रीवा के एस 3 कोच से जेवरात से भरा बैग व सामान चोरी हुआ था। वहीं, मथुरा जंक्शन पर 16 जून को जीटी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान महिला शारदा देवी निवासी सूरज अपार्टमेंट नागपुर का पर्स व चेन चोरी हुई थी।
जीआरपी ने इस मामले में गांव मढ़ा थाना मुड़िया फिरोजाबाद निवासी अमरपाल व बारीलाल, भूरे सिंह निवासी अतरौली अलीगढ़, अरविंद निवासी गांव ततारपुर फरीदपुर बरेली, तथा मंजू यादव निवासी जसराना फिरोजाबाद को पकड़ा है।
विज्ञापन
सभी के कब्जे से रेशमा तिवारी से चुराए जेवरात, नकदी व शारदा देवी से चुराई नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। जीआरपी प्रभारी शिवकुमार पोनियां ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर हैं और रेलवे ट्रैक बदल बदल कर घटनाओं को अंजाम देते हैं।