फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी के मामला

फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी के मामला

Wed, 24 Oct 2018 08:52 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी के  मामला
मैनपुरी। एसआईटी की जांच में फर्जी पाए गए शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दिए हैं। द्वितीय नोटिस का जवाब मिलने के बाद इनकी बर्खास्तगी तय मानी जा रही है। बीएसए ने अब निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई के लिए सुझाव मांगा है।
विज्ञापन


एसआईटी ने एक वर्ष पूर्व जिले में 80 शिक्षकों को फर्जी घोषित किया था। बीएड की फर्जी डिग्री प्राप्त कर शिक्षक बनने वाले जिले के 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं को एसआईटी ने फर्जी घोषित किया था। इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को बर्खास्तगी से पूर्व दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं के नोटिस से विभाग संतुष्ट नहीं है। विभाग इन शिक्षकों की सेवाएं भी समाप्त नहीं कर पा रहा है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने किसी भी प्रकार की विभागीय चूक न हो जाए इसे देखते हुए निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखकर अगली कार्रवाई के लिए सुझाव मांगा है।
विज्ञापन


फर्जी शिक्षकों को हर माह समय से मिल रहा वेतन
एसआईटी की रिपोर्ट में फर्जी घोषित होने के बाद भी जिले के 80 शिक्षक हर माह वेतन पा रहे हैं। हालांकि पूर्व में इनके वेतन पर रोक लगाई गई थी। बाद में मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद वेतन पर लगाई गई रोक हटा दी गई है। इससे इन शिक्षकों को नियमित वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय नहीं दे रहा है कोई जवाब
पूर्व में बीएसए ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से एसआईटी द्वारा फर्जी घोषित किए गए शिक्षकों के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इस पर विश्वविद्यालय ने कोई जवाब नहीं दिया है। अब बीएसए के सामने दिक्कत यह है कि वे केवल एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों को किस प्रकार से बर्खास्त कर दें। यही कारण है कि बीएसए ने निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद से आगे की कार्रवाई के लिए सुझाव मांगा है।

एसआईटी द्वारा फर्जी घोषित किए गए शिक्षकों पर आगे की कार्रवाई के लिए निदेशक को पत्र लिखा जा रहा है। आगे की कार्रवाई निदेशक के निर्देशन में की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed