{"_id":"5bd08d56bdec22698e6eb04b","slug":"91540394326-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने आठ अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने आठ अधिकारियों का वेतन रोका
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक में अधिकारियों को अनुपस्थित होना भारी पड़ गया। जिलाधिकारी ने गैरहाजिर सभी आठ अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने अधिकारियों को रवैये में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को विकास भवन में आंबेडकर सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना की एक दिवसीय कार्यशाला थी। इसमें जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ठीक 11 बजे पहुंच गए थे। कई जनप्रतिनिधि भी यहां आ चुके थे, लेकिन अधिकांश अधिकारी नदारद थे। इस पर डीएम ने जब अधिकारियों के नाम लेकर उपस्थिति जांची तो एक 15 अधिकारी नदारद मिले। आनन फानन में सभी अधिकारियों को फोन पर सूचित किया गया।
इसके बाद कई बड़े अधिकारी दौड़े-दौड़े यहां पहुंचे, लेकिन फोन के बाद भी आठ अधिकारियों ने आना जरूरी नहीं समझा। जिस पर डीएम ने सभी को नोटिस जारी करने व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसमें महाप्रबंधक उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, प्रोबेशन अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुल्तानगंज, कुरावली, बेवर शामिल हैं।