फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राधाष्टमी पर जगमगाएंगे बरसाना और नंदगांव के मंदिर

राधाष्टमी पर जगमगाएंगे बरसाना और नंदगांव के मंदिर

Sat, 08 Sep 2018 08:41 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
राधाष्टमी पर जगमगाएंगे बरसाना और नंदगांव के  मंदिर
बैठक लेते मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। प्रदेश सरकार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब राधारानी के जन्मोत्सव राधाष्टमी को भी भव्यता प्रदान करने जा रही है। इसके लिए नंदगांव और बरसाना के मंदिरों को सजाया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था से यहां के मंदिर जगमगाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने आगामी 16 व 17 सितंबर को बरसाना में आयोजित मेला की तैयारियों की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने राधाष्टमी के कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने के निर्देश दिए। कहा कि बरसाना में राधारानी मंदिर पर लाइटिंग कराई जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने जगह-जगह कूड़ेदान रखवाने तथा भंडारों के स्थल, पेयजल टैंकर, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, मोबाइल टायलेट को चयनित स्थल पर लगवाएं।
विज्ञापन



डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बैठक में कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था में कमी पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बरसाना तथा डीपीआरओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम तथा सीओ गोवर्धन को मंदिर आवागमन क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। भंडारा आयोजन की अनुमति देने में देरी न की जाए। अगली बैठक 14 सितंबर को बरसाना में ही आयोजित की जाएगी। विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, सीडीओ रामनिवास सहित सभी अधिकारी सहित श्रीजी राधारानी मंदिर के एमएम गोस्वामी तथा कृष्ण मुरारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed