फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आज सजेगी भाई की राखी पर कलाई

आज सजेगी भाई की राखी पर कलाई

Sat, 25 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
आज सजेगी भाई की राखी  पर कलाई

विज्ञापन
एटा। कलाई पर राखी, मन में बहन के लिए प्यार और जुबां पर होगा रक्षा का वचन। बहनें जहां भाई की सलामती की कामना करेंगी, वहीं भाई बहन को तोहफे के साथ सुरक्षा का वादा करेंगे। भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन आज मनाया जाएगा। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बहनें रंग-बिरंगी राखी लेकर भाई को बांधने निकलीं हैं तो भाई बहन से राखी बंधवाने को आतुर है। शनिवार को त्योहार के चलते बाजारों में भी रौनक नजर आई। घेवर, सेंवई और सूत फैनी के साथ राखियां भी खूब बिकीं।
शनिवार को शहर के बाजार गुलजार दिखाई दिए। राखियों की दुकानों पर बहनें जहां अपने भाइयों के लिए राखी खरीदतीं हुई नजर आईं। साड़ी, गारमेंट्स और उपहारों की दुकानों पर लोग बहनों के लिए खरीदारी करते दिखे। सराफा बाजार में बहन के लिए चांदी की पायल, सोने की चेन और अन्य आभूषणों की बिक्री हुई। बहनों ने सोने और चांदी की राखियां खरीदीं। बाजार में भीड़ को देख व्यापारियों के चेहरे खिल गए। मिठाई की दुकानों पर भी घेवर खरीदने वालों की लंबी लाइनें लगी रही। घेवर के दाम 180 से 380 रुपये तक रहे। वहीं सेंवई 50 से 100 रुपये और सूत फैनी 80 से 380 रुपये किलो बिकीं।
विज्ञापन

--------------
रक्षाबंधन पर नहीं रहेगी भद्रा
इस बार रक्षाबंधन के दिन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य अरुण उपाध्याय बताते है कि रविवार को भद्रा काल सुबह 04 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। जिसके चलते पर्व पर इसका कोई असर नहीं होगा। बहनें सुबह 05 बजकर 57 मिनट से शाम 05 बजकर 03 मिनट के बीच राखी बांध सकेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
जिला कारागार में भी मनेगा राखी पर्व
रक्षाबंधन का त्योहार जिला कारागार में भी मनाया जाएगा। जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह जिला कारागार पर भीड़ उमड़ेगी। त्योहार को लेकर जेल प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पूरी तलाशी के बाद बहनों को राखी बांधने के लिए जेल में प्रवेश मिलेगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े रहेंगे। किसी भी भाई-बहन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed