{"_id":"5b8199d742c792463724ef32","slug":"91535220183-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय बौद्धिक प्रतियोगिता में मधु माहेश्वरी की छात्राएं रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय बौद्धिक प्रतियोगिता में मधु माहेश्वरी की छात्राएं रहीं अव्वल
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के अंतर्गत भारतीय श्री विद्या परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय बौद्धिक प्रतियोगिता में मधु माहेश्वरी सरस्वती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर की छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए।
वृंदावन में आयोजित बौद्धिक प्रतियोगिताओं में शिकोहाबाद के मधु माहेश्वरी सरस्वती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गीत प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा गौरी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल के साथ नगर का नाम रोशन किया।
अंत्याक्षरी में प्राची, लक्ष्मी, रिशु ने द्वितीय, कला में खुशी शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार को गौरवान्वित किया। छात्राओं की उपलब्धि पर स्कूल की छात्राओं, शिक्षिकाओं, प्रबंधक और विद्यालय परिवार ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय को दिलाए सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।