{"_id":"5b7da94942c792463d4acc49","slug":"91534961993-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की बारगाह में झुके हजारों सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की बारगाह में झुके हजारों सिर
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में ईद उल-अजहा परंपरागत तरीके के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आगरा रोड स्थित ईदगाह और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।
साथ ही केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए भी इबादत की गई। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी की रस्म निभाई। बुधवार सुबह से ही बकरीद को लेकर मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल शुरू गई थी।
साढ़े सात बजे से ही ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। आगरा रोड स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के पेशे इमाम मोहम्मद शमी ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
खानकाहे रशीदिया में हाजी आजाद मियां ने नमाज अदा कराई। खजूरबाली मस्जिद में पेशे इमाम इकरार अहमद ने नमाज अदा कराई। ईदगाह में पेशे इमाम ने मिल जुलकर ईद उल-अजहा मनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि कुर्बानी कराने वाले शख्स पर जहन्नुम की आग हराम है। बकरीद से लेकर अगले तीन दिन तक कुर्बानी की जा सकती है। खानकाहे रशीदिया में मौलाना अब्दुल रहमान खान चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने लोगों को मुबारकबाद दीं।
नमाज अदा कर लौटे मुस्लिम समाज के लोगों को आगरा रोड पुलिस चौकी के निकट डीएम प्रदीप कुमार, एसपी अजय शंकर राय, एडीएम बीराम, सीएमओ डा. एके पांडेय, सीओ राकेश पांडेय आदि ने बधाई दी।
नगर पालिका की ओर से भी अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी, विशेष बाबू, सभासद विश्ववनाथ सिंह यादव, ब्रजनंदन, धर्मेंद्र, धनेश वर्मा आदि ने बधाई दी।
मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की मुबारक देने के लिए सपा और बसपा नेताओं ने आगरा रोड पुलिस चौकी के पास शिविर लगाया। सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, विधायक राजकुमार यादव आदि ने शुभकामनाएं दीं। बसपा के महाराज सिंह शाक्य, दीपक पेंटर, सुनील वर्मा, रामनरेश वर्मा ने बधाई दी।