फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश में कट गए रास्ते, सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे

बारिश में कट गए रास्ते, सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे

Sat, 04 Aug 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बारिश में कट गए रास्ते, सड़कों पर गहरे-गहरे  गड्ढे
फिरोजाबाद। योगी सरकार ने शपथ लेते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था। लेकिन जिले में इसका कितना पालन हुआ इसकी सच्चाई जिले की खराब और खस्ता हाल सड़कें बयां कर रही हैं। शहर से गांवों को जोड़ने वाले रास्ते बारिश के दिनों में पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। बारिश से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगह पुलिया टूट गई हैं।
विज्ञापन


कठफोरी : जिले के सीमावर्ती कठफोरी से जुडे़ कई संपर्क मार्ग पूरी तरह से जीर्ण-क्षीर्ण हो चुके हैं। कठफोरी-खेडा खुर्द मार्ग, कठफोरी-दौलतपुर मार्ग एवं कठफोरी से भदान की ओर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग नगला जोरे के समीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जहां आए दिन सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन


जसराना: खैरगढ-मुस्तफाबाद मार्ग पर बनी पुलिया कई माह से टूटी हुई हैं। जिसमें फंस कर कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। कस्बे से जुड़ा हाथवंत-मुस्तफाबाद मार्ग, खैरगढ़-कल्लू पुरा मार्ग पूरी तरह से उखड़ चुका है। आवागमन बाधित है। पचवा चौराहे से अरांव मार्ग और मुस्तफाबाद से अवागढ़ मार्ग की स्थिति काफी खराब है। पूरा रोड पानी से कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारखी : नारखी-असन मार्ग लंबे समय से खराब पडा है। इसके अतिरिक्त फिरोजाबाद से जलेसर की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग असन चौराहा से लेकर रिजावली के मध्य सडक पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बरसात के कारण सडक सहारे गहरी दरारें रात के वक्त चलने वाले वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।

एका : इस क्षेत्र से गुजर रहा बाईपास सड़क सहारे जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरी तरह से जलमग्न है। इसके अतिरिक्त एका-एटा मार्ग, एटा-वसुंधरा मार्ग व एका-जेडा मार्ग पर गहरे गड्ढे हैं। मार्ग कच्चा होने के कारण कीचड़ से भरा है। एका से जुडे़ अन्य कस्बा व गांव की ओर जाने वाले राहगीर बेहद परेशानी के बीच गंतव्य तक पहुंचते हैं। एका-एटा चौराहा जैसे मुख्य मार्ग की स्थिति जर्जर है।


टूंडला : टूंडला में अनवारा यमुना मार्ग की पोल इस बारिश में खुल गई। बारिश में सड़क पूरी तरह से कट गई है। सड़क पर गिट्टियां बाहर निकल आई है। गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। अन्य कई गांवों में रास्ते जर्जर स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed