फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश से किसान खुश, जलभराव से लोग हुए परेशान

बारिश से किसान खुश, जलभराव से लोग हुए परेशान

Sat, 21 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बारिश से किसान खुश, जलभराव से लोग हुए परेशान
मैनपुरी। जिले में शुक्रवार की रात जोरदार बारिश हुई। बारिश से नगर व कस्बों में जलभराव हो गया। नगर के कई मोहल्लों में लोगों को जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद जनपद में जमकर बारिश हुई। जनपद के कई इलाके जहां लंबे समय से बारिश नहीं हुई थी वहां भी पानी बरसा। बारिश से एक तरफ जहां किसानों ने राहत की सांस ली है, वहीं लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसान बरसात होने से खुश हैं। किसान अपने खेतों में अब बाजरा की बुबाई कर सकेंगे। साथ ही धान की रोपाई में भी पानी काफी मददगार होगा। नगर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर, छपट्टी आदि क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोग परेशान हुए। करहल रोड बाईपास चौराहे के पास दोपहर तक जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन


शनिवार को भी दिन भर जनपद में बादल छाए रहे। इसके चलते तेज धूप नहीं निकली। इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। उमसभरी गर्मी से लोगों को परेशान देखा गया। देर रात तक आकाश में बादल छाए हुए थे। उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे। घिरोर में शुक्रवार की रात हुई बारिश से तहसील परिसर में पानी भर गया। इससे यहां तालाब जैसा नजारा दिख रहा था। इस कारण फरियादियों को पानी में घुसकर फरियाद करने जाना पड़ा। लोगों का कहना था कि एसडीएम से पूर्व में भी इस बात की शिकायत की गई थी कि तहसील में जलभराव होता है। फिर भी उनके द्वारा कोई उपाय नहीं किए गए। लोगों ने तहसील परिसर में जलभराव को लेकर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed