फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   साहब मेरे पति को महिला सिपाही से मुक्त कराओ

साहब मेरे पति को महिला सिपाही से मुक्त कराओ

Mon, 02 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
साहब मेरे पति को महिला सिपाही से मुक्त कराओ
UP POLICE - फोटो : SELF
एटा। साहब मेरे पति को महिला सिपाही से छुटकारा दिला दो, यह बात एएसपी से एक महिला ने कही। महिला ने बताया कि उसके पति का रिश्तेदार महिला सिपाही के साथ प्रेम संबंध है। इसके चलते वह उसे एवं चार साल की बच्ची को छोड़ रहा है। समझौते के लिए पुलिस लाइन में पंचायत भी कराई गई थी। इसमें बात न बनने पर महिला ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की रहने वाली महिला ने बताया उसकी छह साल पहले शादी हुई थी। उसके चार साल की बच्ची है। पिछले करीब तीन साल से उसके पति के जिले में तैनात इटावा की रहनी वाली एक रिश्तेदार महिला के साथ प्रेम संबंध हो गया है। ऐसे में वह महिला कांस्टेबिल के साथ ही रहता है। एएसपी संजय कुमार के पास पहुंची युवक की मां ने बताया कि जब उसने महिला सिपाही को समझाने का प्रयास किया तो उसने फोन पर उसे गालियां दी। बता दे कि सास एवं बच्ची के साथ पुलिस कार्यालय पर पहुंची महिला ने समझौते के लिए पुलिस लाइन में आरआई के साथ बैठकर सिपाही को समझाने का प्रयास किया था जिसे लेकर महिला आरक्षी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी जिससे परेशान होकर महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला सिपाही के खिलाफ गोपनीय जांच कराई जाएगी। इसके बाद महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

पहले हो चुकी है जांच
एटा। महिला थाने में तैनात महिला सिपाही के खिलाफ पिछले दिनों भी महिला ने अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसे लेकर सीओ स्तर से महिला कांस्टेबिल के खिलाफ जांच कराई गई थी। लेकिन जांच अधिकारी ने गोलमाल करते हुए मामले में स्पष्ट आख्या नहीं दी थी। जिसके चलते महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed