{"_id":"5b326afe4f1c1bb06e8b9e51","slug":"91530030846-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्राथमिकता से उद्यमियों को ऋण प्रदान करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्राथमिकता से उद्यमियों को ऋण प्रदान करें: डीएम
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बैंक प्राथमिकता से उद्यमियों को ऋण प्रदान करें: डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला उद्योग बंधु की बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर डीएम ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगने से आपराधिक वारदातों पर अंकुश लग सकेगा।
डीएम आरपी सिंह ने उद्योग बंधु की बैठक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की समीक्षा की। कहा कि वर्ष 2018-19 में 3480 व्यक्तियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है। योजना में पांच लाख से लेकर 10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। बैठक में बैंक द्वारा ऋण न देने, बैंक प्रबंधकों द्वारा अनावश्यक चक्कर कटवाने की शिकायत भी उद्यमियों ने की। उन्होंने बैंक कर्मियों को ग्राहकों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधक प्राथमिकता से ऋण प्रदान करें। उन्होंने लीड बैंक प्रबंधक को उन बैंकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिन बैंकों ने मुद्रा योजना में कोई ऋण प्रदान नहीं किया है। बैठक में बैंक के प्रबंधकों की कम उपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई और अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने स्टैंड अप इंडिया योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योजना में 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है। डीएम ने विद्युत विभाग को व्यापारियों की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने उद्यमियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों ने अपने उद्यम के संबंध में जानकारी दी। बैठक में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, व्यापार मंडल एवं उद्योग संघ के पदाधिकारी व अन्य उद्यमी मौजूद रहे।