फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   योग का पकड़ा साथ, निरोग बनने की आस

योग का पकड़ा साथ, निरोग बनने की आस

Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
योग का पकड़ा साथ, निरोग बनने की आस
एटा। कभी अनुलोम-विलोम, तो कभी कपाल भाति। कभी नौकासन, तो कभी स्वासन। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह की ठंडी हवा में लोग योग करने को उमड़ पड़े। मौका था अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर का। डीएम अमित किशोर और एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने भी योग करके लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में आयोजित योग शिविर में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अमित किशोर और एसएसपी अखिलेश चौरसिया, भाजपा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने किया। इसके बाद ऊँ के मंत्रोच्चार के बाद योग प्रशिक्षक महेश योगी ने योग क्रियाएं और आसन कराना शुरू किया।
विज्ञापन

इसके बाद क्रियक आसन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, शस्त्रिकासन, वज्रासन, मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, नौकासन, मर्कटासन समेत तमाम आसन कराए।
मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, डीएम अमित किशोर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एडीएम वित्त महेशचंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक रामअरज यादव, डीएसओ आरके मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार, क्रीडाधिकारी सिराजुद्दीन, पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. पीके शर्मा, डीएसटीओ रमेश चन्द्र, डायट प्राचार्य मनोज गिरी, सूचना अधिकारी यतीश गुप्ता, विक्रांत माधौरिया, प्रदीप भामाशाह, डीसीबी चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संदीप जैन, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, दुलारे सिंह भदौरिया, राजकुमार भरत, मुकेश यादव आदि ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज के विद्यार्थियों ने की शिरकत
योग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ने से जीआईसी मैदान में जगह कम पड़ गई। तमाम कॉलेज से आए विद्यार्थियों ने भी शिविर में शिरकत की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने खड़े होकर योग किया।
समय से पहले भागी भीड़
योग शिविर में तय समय से पहले भीड़ ने जाना शुरू कर दिया। मैदान में धूप फैलने के चलते लोग उठ-उठकर जाने लगे। इस दौरान मैदान में अव्यवस्था पैदा हो गई।

स्काउट संघ और क्रीड़ा भारती ने दिया योगदान
शिविर के दौरान स्काउट संघ ने व्यवस्था संभाली। शिविर में एक बच्चे को कुत्ते ने घेर लिया। बच्चे को स्काउट संघ ने बचाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहीं क्रीडाभारती के युवाओं ने भी योगदान दिया। इस मौके पर प्रभात त्रिपाठी, सुमित चतुर्वेदी, प्रदीप महाजन, अजीत, गजेंद्र शर्मा, गौरव उपाध्याय मौजूद रहे।
अन्य जगह भी हुए कार्यक्रम
शहर में कलक्ट्रेट में यश योग सेवा समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान ने योग कराया। वहीं इंडियन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वा एचआर पब्लिक स्कूल आनंदपुरी में शिविर का उद्घाटन मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने किया। डा. आरपी सिंह, इंद्रजीत यादव, भगवान स्वरूप राजपूत, देव कुमार, सचिन, रामरतन मौजूद रहे। भारती नगर स्थित केशव सरस्वती शिशु मंदिर में योगाचार्य अशोक आर्य ने योग कराया। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कीर्ति, राजू सिंह मौजूद रहे। उधर, पुलिस लाइन में योग प्रशिक्षक डा. अनुपम सक्सेना ने पुलिसकर्मियों को योग कराया।

सपा ने निकाली साइकिल रैली
समाजवादी लोहिया वाहिनी ने साइकिल रैली निकाली। सपाइयों ने मरथरा से गांव ककैरा तक साइकिल चलाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, जमाल अख्तर, सौरभ यादव, विशाल विवेक यादव, हरेंद्र यादव, श्रीकृष्ण मौजूद रहे।
बोले युवा:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। योग से शरीर निरोग रहता है।
सोनी

पहली बार योग शिविर में आई हूं। योग करके काफी अच्छा महसूस हो रहा है। 2
श्रुति
योग के बारे में अब तक बहुत सुना है। आसन और प्राणायाम शरीर को स्वस्थ बनाते हैं।
सपना
योग जीवन को नई दिशा देता है। पहली बार योग शिविर में आकर काफी अच्छा लगा।
वर्षा पोरवाल

घर पर योग करती रहती हूं। शिविर में आकर अच्छा लग रहा है। ठंडी हवा के साथ शरीर को स्वस्थ बनाने का उपक्रम है।
सिदू शर्मा
योग करती रहती हूं। काफी सालों से योग की प्रेरणा सजे कई बीमारियों को दूर किया है। कई आसन प्रतिदिन करती हूं।
माला यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed