{"_id":"5b29253f4f1c1b2b428b5b3f","slug":"91529423167-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
एटा। कासगंज रोड पर खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे घायल हुए युवक की आगरा उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दो अन्य हादसे में छह लोग घायल हो गए।
फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव शाहपुर निवासी रिंकू (22) पुत्र सुरेश चंद्र अपनी बहन के देवर की शादी में शामिल होने के लिए थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बदरिया जा रहा था। उसी समय वह कासगंज रोड गुरुकुल समीप खड़ा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे 100 डायल पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। उसी समय आगरा जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी तरफ अवागढ़ थाना क्षेत्र के जिनावली समीप दो बाइक में भिडंत हो गई जिसमें मुनेंद्र प्रताप पुत्र वीरेंद्र निवासी झकरई अलीगंज, अभिषेक पुत्र बच्चू सिंह और साहिल पुत्र मनोज निवासी शाहगंज आगरा घायल हो गए। जबकि भीमसेन पुत्र रामस्वरुप निवासी चंद्र भानपुर निधौलीकलां, हरेन्द्र पुत्र सुरेश और अनूप पुत्र पप्पू निवासी मिरहची मारहरा क्षेत्र के रामनगर समीप बाइक भिडंत में घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।