{"_id":"5b1ff4254f1c1baf6e8b7bf6","slug":"91528820773-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को ब्लैकमेल करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को ब्लैकमेल करने पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
blackmail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
दो लड़कियों को अलग-अलग स्थानों पर ब्लैकमेल करने और छेड़खानी करने के मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी युवकों ने सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीर बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।
सदर कोतवाली में दर्ज हुए मामले में लड़की के परिवारीजनों का कहना है कि युवक काफी समय से लड़की को परेशान कर रहा था। कई बार युवक को समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना। युवक की धमकी से लड़की भयभीत होने लगी। युवक ने कई बार अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक और व्हाट्स एप पर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें सौरभ गौड़ व दो अन्य शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
वहीं सोरों थाने में भी एक लड़की का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी देवेंद्र कुमार सहित 5 अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।