{"_id":"5b1c0ce44f1c1bf86e8b72eb","slug":"91528564964-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हत्याकांड में पुलिस को नजदीकियों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हत्याकांड में पुलिस को नजदीकियों पर शक
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। खरबूजे की फसल की रखवाली करते समय किसान ग्याप्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस को नजदीकियों पर ही शक है। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए काफी हद तक सबूत जुटा लिए है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बरिगमा निवासी किसान ग्याप्रसाद पुत्र हेतराम हत्याकांड का खुलासा करने के पुलिस काफी नजदीक है। सूत्रों की माने तो पुलिस जांच में साफ है कि मृतक की हत्या किसी और ने नही अपितु उसके नजदीकी ने ही की थी। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि कि हत्या किस कारण से की गई थी। हालांकि पुलिस अभी घटना को पूरी तरह से खोल नहीं रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुडे़ कुछ सबूत हाथ नहीं लगे है। सुबूतों को जुटाने के प्रयास किए जा रहे है। हत्यारोपी मृतक का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। बता दें कि तीन जून की रात को मृतक ग्या प्रसाद खेत पर खरबूजे की फसल की रखवाली कर रहा था। तभी उसकी धारदार हथियार के हमले से हत्या कर दी गई थी। मामले में किसान की बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।