{"_id":"5b0eb85b4f1c1bf36e8b54fd","slug":"91527691355-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की सुपारी देकर कराई थी पूर्व सभासद की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख की सुपारी देकर कराई थी पूर्व सभासद की हत्या
Updated Wed, 30 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। 15 मई को वृंदावन में बीमा एजेंट और पूर्व सभासद रूप किशोर शर्मा उर्फ रूपा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है, जबकि दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है। हत्या पांच लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी।
कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पानीगांव तिराहे पर रूप किशोर शर्मा की हत्या के आरोपी संदीप यादव पुत्र सतीशचंद्र निवासी नगला हरिशचंद्र थाना टूंडला को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से तमंचा और चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है।
संदीप ने बताया कि 15 मई को हुई रूप किशोर शर्मा की हत्या में विकास राणा पुत्र राजेंद्र निवासी टूंडला, सत्यवीर पुत्र मूलचंद्र निवासी पचोखरा जिला फिरोजाबाद भी शामिल थे। संदीप ने बताया कि हत्या के मूल में रूपकिशोर उर्फ रूपा की हीराबाग न्यू आगरा के चंद्रप्रकश उर्फ गुड्डा गुरु से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसकी सुपारी पांच लाख में चंद्रप्रकाश तथा उसकी पत्नी हेमलता एवं मित्र पंजाबी पंडित निवासी टूंडला फिरोजाबाद ने आगरा जेल में बंद मनोज उर्फ मन्नू यादव निवासी बमरौली अहीर थाना मलपुरा आगरा को दी थी।
विज्ञापन
संदीप ने बताया कि उन्होंने दो तीन दिन तक रूप किशोर की हत्या का प्रयास किया, लेकिन नहीं कर सके। इसके बाद 15 कई की शाम मौका देखकर सत्यवीर बाइक पर बैठा था, जबकि संदीप और विकास ने रूपा को गोली मार दी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।