{"_id":"5af095d24f1c1b3b0a8b8c34","slug":"91525716434-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील की मौत के मामले में दोषियों को जेल भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील की मौत के मामले में दोषियों को जेल भेजने की मांग
Updated Mon, 07 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा की आपातकालीन बैठक जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पुलिस हिरासत में मृतक सुनील के परिजनों को आर्थिक सहायता देने, दोषियों को जेल भेजने की मांग की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने सुनील की मृत्यु होने पर दो मिनट मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महामंत्री उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि पुलिस की पिटाई के कारण सुनील की मृत्यु हुई है। पुलिस प्रशासन को मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए दोषियों को जेल भेजना चाहिए। इसके साथ ही मृतक के परिजनों व अनाथ बच्चों के भरण पोषण के लिए 20 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते हैं। बैठक में रामप्रकाश कुशवाहा, रामदास कुशवाहा, संजय कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, भगवती प्रसाद कुशवाहा मौजूद थे।
जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो। प्रतिनिधि मंडल में संतोष कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, उमेश गुर्जर, रामनाथ यादव शामिल थे। कुशवाहा जिला सभा के जिला महामंत्री राजू सिंह कुशवाहा ने सुनील की मृत्यु पर शोक जताते हुए पुलिस के व्यवहार पर रोष जताया।