फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भगवान परशुराम के जयघोष से गूंजी शोभायात्रा

भगवान परशुराम के जयघोष से गूंजी शोभायात्रा

Fri, 20 Apr 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
भगवान परशुराम के जयघोष से गूंजी शोभायात्रा
बेवर। कस्बे में शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में विदुर आश्रम पर ब्राह्मण सभा का आयोजन किया। इस दौरान समाज के बुद्धिजीवियों ने समाज को एकजुटता के साथ रहने का संदेश दिया। इससे पूर्व कस्बे में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही जगह-जगह इसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


शोभायात्रा का आयोजन ब्रह्मचारी कुमारानंद ने पूजन कर किया। इस दौरान झांकियां लोगों का मन मोह रहीं थी। आगे चल हरे बैंड भक्तिगीतों की ध्वनि को बिखेर रहे थे। वहीं, पीछे भक्ति ध्वनि पर समाज के लोग झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा जीटी रोड, इटावा रोड, बाईपास रोड, मैन बाजार, सब्जीमंडी से छिबरामऊ रोड होती हुई विदुर आश्रम पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


सदर चौराहा पर चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने भगवान परशुराम के चित्र का पूजन किया और शोभायात्रा में शामिल लोगों को मिठाई वितरित की। इसके बाद संयोजक नारायण तिवारी ने मुख्य अतिथि विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को फरसा व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम भोगांव विधायक ने कहा कि भगवान परशुराम ने आज्ञापालक, समाज सुधारक, सुरक्षा व स्वाभिमान के लिए आदर्श स्थापित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति सर्वप्रथम देश, समाज के बाद अपनी जाति के लिए प्रतिबद्ध रहे। इस मौके पर अनुपम दुबे, किशन दुबे, आलोक अग्निहोत्री, पूर्व चैयरमेन ग्याप्रसाद दीक्षित, हरिओम मिश्रा, सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed