{"_id":"5ada284e4f1c1b87098b5867","slug":"91524246606-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के हाथ की मेहंदी और बंधे कंगन की नहीं रखी लाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन के हाथ की मेहंदी और बंधे कंगन की नहीं रखी लाज
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन बारात के आने का इंतजार करती रही, लेकिन अलीगढ़ स्थित होने वाली ससुराल से आए एक फोन ने उसके अरमानों पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया।
दहेज लोभियों ने छह लाख रुपये की अतिरिक्त मांग रख दी। जब परिजन समझाने के लिए गए तो सभी घर में ताला डालकर भाग गए। पीड़िता को साथ लेकर पिता शुक्रवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाता नजर आया।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की शादी जनपद अलीगढ़ के संजय गांधी कालोनी क्वारसी बाईपास मार्ग निवासी युवक के साथ तय की थी। सगाई और लगुन कार्यक्रम भी अच्छी तरह से संपन्न हो गए। बारात आने की तिथि 20 अप्रैल तय की गई थी।
विज्ञापन
दुल्हन हाथों में मेहंदी और हाथ में कंगन बांधे नए जीवन की शुरूआत के सपने देख रही थी। घर में शादी के माहौल के बीच रिश्तेदार आदि सभी खुश नजर आ रहे थे। तभी ससुराल से आए एक फोन ने सारी खुशियां काफूर कर दीं। ससुराल से आए फोन पर छह लाख रुपये की मांग की गई, ऐसा न करने पर बारात न लाने की धमकी दी गई। काफी मिन्नतें करने के बाद भी ससुरालीजन नहीं मानें।
उधर, शादी से इंकार की बात सुनकर दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन कुछ रिश्तेदारों के साथ अलीगढ़ गए मगर वहां दूल्हे के घर में ताला जड़ा हुआ था। दोपहर को पीड़िता को साथ लेकर पिता व अन्य परिजन एसपी राजेश एस से मिलने पहुंचे। बताया कि किस तरह से सारी तैयारियों के बावजूद लड़के पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़ दी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।