फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पोलियो करेक्टिव सर्जरी में 45 दिव्यांगों के हुए ऑपरेशन

पोलियो करेक्टिव सर्जरी में 45 दिव्यांगों के हुए ऑपरेशन

Sat, 10 Mar 2018 07:15 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
पोलियो करेक्टिव सर्जरी में 45 दिव्यांगों के हुए  ऑपरेशन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में लगे पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर के दूसरे दिन 23 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया। कुल 98 पंजीकरण दिव्यांगों में से 45 दिव्यांगों का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी यश कुमार वर्मा ने बताया शिविर के पहले दिन 75 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया था और 38 दिव्यांगों का चयन किया गया था। वहीं शिविर के दूसरे दिन 23 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया। इसमें से केवल सात दिव्यांगों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि सभी ऑपरेशन सफलता पूर्वक कर दिए गए हैं। रविवार को सभी दिव्यांगों को रिलीव कर दिया जाएगा। 15 दिन के बाद दिल्ली की टीम जिले में जांच के लिए दोबार आएगी।
विज्ञापन


जिन दिव्यांगों के ऑपरेशन हुए हैं उनकी जांच करेगी। इसके बाद 15 दिन बाद टीम तीसरी बार जांच के लिए फिर आएगी। एक महीने बाद टीम के द्वारा दिव्यांगों की अंतिम जांच कराई जाएगी। जिन दिव्यांगों के ऑपरेशन हुए हैं उनका प्लास्टर 60 दिन के बाद काटकर कैलीपर पहनाया जाएगा। कुछ समय बाद कैलीपर भी हटा दिया जाएगा। कैलीपर हटने के बाद दिव्यांग अपने पैरों पर चलने लगेंगे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार, सीएमएस डॉ. आरके सागर, डॉ. अरुण जैन मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed