{"_id":"5a9aadbc4f1c1b387b8b96e6","slug":"91520086460-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के अंतर्गत परिक्रमा मार्ग इलाके में घर से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला है। युवक के गले में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस और परिवार के लोग कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजघाट निवासी नत्थी का 26 वर्षीय पुत्र शंकर शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे यमुना किनारे खेत में शौच के लिए गया था। देर शाम होने पर जब शंकर घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लेागों के द्वारा की गई खोजबीन के बाद शंकर का शव सूरजघाट पर यमुना किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सदर राकेश कुमार, कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
वहीं, युवक की मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। परिवार के एक व्यक्ति ने किसी जानवर के द्वारा काट लेने से हुई मौत मानकर पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के बाद देर रात को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन