{"_id":"5a92c5b54f1c1bbb218b504b","slug":"91519568309-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मस्थान पर आज कान्हा खेलेंगे लठामार ‘होली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मस्थान पर आज कान्हा खेलेंगे लठामार ‘होली’
Updated Sun, 25 Feb 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
लठामार होली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कृष्ण को होली खिलाने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार को लठामार और गुलाल की होली होगी। कान्हा श्रद्धालुओं के बीच होली के लिए संग ब्रज रज मिश्रित गुलाल तैयार किया गया है। कान्हा के संग रावल गांव की हुरियारिनें लठामार होली खेलेंगी। लीला मंच पर होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
रविवार को जन्मस्थान पर होली को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि दोपहर दो बजे से होली शुरू होगी। होली के लिए लाठियां, ढाल, ढोल नगाड़े बारहसिंघा आदि तैयार किए गए हैं। लठामार होली के लिए राधारानी के गांव रावल से हुरियारिनेें लठामार होली खेलेंगी। लीला मंच पर राजस्थान के कलाकार होली की सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इस बार श्रद्धालुओं के लिए ब्रज के प्रमुख स्थलों की रज से मिश्रित गुलाल तैयार कराया गया है। अयोध्या से भी कुछ मात्रा में गुलाल मंगाया गया है।
विज्ञापन