फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ग्रामीण उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेगा बिजली का बिल

ग्रामीण उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेगा बिजली का बिल

Tue, 26 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेगा बिजली का बिल
electricity - फोटो : Demo Pic
एटा। ग्रामीण खंड के 81 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एंड्रायड बिलिंग की सुविधा शुरू हो गई है। अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल के लिए परेशान नहीं होगा। अब गांव में भी घर-घर मीटर रीडर पहुंचेगा और मीटर देखकर तत्काल बिल मुहैया कराएगा। यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों ने 64 मीटर रीडर को सौंपी है।
विज्ञापन


अब विद्युत उपभोक्ताओं को बिल न मिलने की शिकायतें नहीं होंगीं। विद्युत वितरण निगम ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए हाईटेक एंड्रायड बिलिंग की सुविधा शुरू की है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने बिलिंग की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी है।
विज्ञापन


इसके लिए 64 मीटर रीडर ग्रामीण अंचल में द्वार-द्वार पहुंचकर उपभोक्ताओं को बिल उपलब्ध करा रहे हैं। एक मीटर रीडर को 1200 से लेकर 1500 तक उपभोक्ताओं के बिल जनरेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। मीटर रीडर के पास डीवीवीएनएल सॉफ्टवेयर वाले एंड्रायड मोबाइल के साथ एक मिनी प्रिंटर भी है, जो लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड डालते ही काम करना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एंड्रायड बिलिंग?

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) द्वारा बनाया गया विशेष साफ्टवेयर, जो किसी भी एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। लॉगिन आईडी और पासवर्ड से आपरेट होने वाला साफ्टवेयर द्वारा कुछ सेकंड में ही उपभोक्ता का बिल जनरेट किया जा सकता है।

एंड्रायड बिलिंग के सर्किल मैनेजर इंजीनियर प्रेम राठौर के अनुसार सॉफ्टवेयर में कनेक्शन नंबर डालते ही उपभोक्ता का नाम और पता आ जाता है। मीटर का फोटो लेते ही बिल बन जाता है, जिसे तुरंत ही प्रिंटर से निकाला जा सकता है। यह सुविधा एटा और जलेसर के 33 हजार उपभोक्ताओं को छोड़कर जिले के 81 हजार उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गई है।


ई-पेमेंट की भी सुविधा

विद्युत बिल भुगतान ऑनलाइन भी किया जा सकता है। ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं के लिए कई मोबाइल कलेक्शन सेंटर (चलित संग्रह केंद्र) भी बना दिए हैं। इनमें पिलुआ, मिरहची, निधौलीकलां, मारहरा, अवागढ़, जलेसर देहात, जैथरा, राजा का रामपुर, अलीगंज, सकीट, मलावन आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed