{"_id":"5a3a9bcc4f1c1bb34a8b7748","slug":"91513790412-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी से भड़के तीर्थपुरोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी से भड़के तीर्थपुरोहित
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। फेसबुक पर तीर्थपुरोहितों के लिए दरिद्र व ढोंगी शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बनारस के स्वामी माधवानंद दयालु के खिलाफ सोरों के लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को स्वामी माधवानंद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
बनारस में एक संस्कृत विद्यालय का संचालन करने वाले स्वामी माधवानंद दयालु, वराह मंदिर में सेवा पूजा करने वाले पं. नरेश त्रिगुणायत की फ्रेंड लिस्ट में हैं। दो दिन पूर्व माधवानंद ने फेसबुक पर सोरों के तीर्थपुरोहितों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की थीं।
इससे आक्रोशित तीर्थपुरोहितों ने सभासद अमित अनाड़ी के नेतृत्व में कटरेश्वर चौराहे पर स्वामी माधवानंद दयालु का नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया। प्रशासन से उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। लोगों ने की तीर्थ पुरोहितों को ढोंगी कहना पूर्णत: गलत है। इस तरह की टिप्पणी से तीर्थनगरी के पुरोहितों की भावनाएं आहत हुई हैं।