{"_id":"5a1b022b4f1c1bca678bde42","slug":"91511719467-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम पांच बजे थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम पांच बजे थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव का प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थमेगा। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस एवं एआईएमआईएम, आप सहित सभी प्रत्याशी प्रचार के अंतिम दिन प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में दिखे। कोई रैली निकालेगा तो कोई जनसभाओं से वोटर्स तक पहुंचने का प्रयास करेगा।
नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में 29 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम को पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पूर्व 27 नवंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। अंतिम दिन के लिए प्रत्याशी चुनाव के प्रचार की रणनीति बनाते दिखाई दिए। मेयर एवं पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने तो घरों में मतदाता पर्ची पहुंचाना शुरु कर दिया है। ताकि वोटर को मतदान वाले दिन बूथ पर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर के समर्थन में प्रचार के अंतिम दिन अधिक वोटरों के पास पहुंचने की रणनीति बनाते दिखाई दिए। बसपा की प्रत्याशी पायल राठौर के समर्थन में अंतिम दिन बाइक रैली गांधीपार्क से निकलेग। कांग्रेस प्रत्याशी शाहजहां परवीन समर्थक बाइक रैली के अलावा सभाएं करने की तैयारी करती दिखाई दीं। सपा प्रत्याशी सावित्री गुप्ता एवं पार्टी के नेता अंतिम दिन की जोर अजमाइश में जुटे दिखे।
विज्ञापन
इसी के साथ एआईएमआईएम चुनाव प्रचार को गति देने का काम कर रहा है। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं के साथ रैली निकालने का फैसला ही लिया है। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पूरी दमखम से चुनाव प्रचार में जुटेंगे। इधर शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज नगर पालिका और नगर पंचायत जसराना, फरिहा एवं एका के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जोरशोर से तैयारी करते दिखे। रविवार को स्कूल कालेज में छुट्टी से पार्षद पद के प्रत्याशी खुद प्रचार अभियान में जुटे रहे। किसी ने रैली निकाली तो किसी ने सघन जनसंपर्क किया।