{"_id":"5a197df74f1c1b78548bf2e8","slug":"91511620087-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
Updated Sat, 25 Nov 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। राया-नौहझील मार्ग पर गांव छांहरी के निकट सड़क किनारे पलटे पड़े बालू भरे डंपर से शुक्रवार की रात बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
गांव कराहरी निवासी धर्मेंद्र (23) साथी महेश तथा थाना मुरसान के गांव पटेनी निवासी लक्ष्मण के साथ राया में दोस्त के जन्मदिन में भाग लेकर देर रात बाइक से कराहरी लौट रहा था। गांव छांहरी के निकट सड़क पर डंपर पलटा पड़ा था।
अंधेरे के चलते बाइक चालक धर्मेंद्र को डंपर दिखाई नहीं दिया। तेज गति से चल रही बाइक डंपर से टकरा गई। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मण एवं महेश घायल हो गए। लक्ष्मण की हालत गंभीर बनी है।