{"_id":"5a0c81c54f1c1b7a548bd198","slug":"91510769093-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फोर्स ने जिले भर में किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फोर्स ने जिले भर में किया फ्लैग मार्च
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिले भर में पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से बिना डरे मतदान करने का आह्वान किया। पुलिस फोर्स ने शिकोहाबाद, जसराना, फरिहा, एका तथा सिरसागंज पालिका क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
एसपी सिटी राजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव एवं सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार, उत्तर लोकेश भाटी, रसूलपुर मुनीश कुमार सिंह, रामगढ़ प्रवींद्र कुमार, लाइनपार तेजबहादुर सिंह चंदेल के साथ अन्य पुलिस फोर्स ने फ्लैगमार्च किया। एसपी सिटी के नेतृत्व में निकली पुलिस की टीमों ने शहर के एसपी सिटी कार्यालय से सुभाष तिराहा, गांधीपार्क चौराहा, सदर बाजार से होते हुए नालबंद चौराहा से विभिन्न मार्गों से होकर शहर के दक्षिण क्षेत्र का भ्रमण किया।
एसपी देहात महेंद्र सिंह के निर्देशन में सीओ शिकोहाबाद ने आसपास के थानों के फोर्स के साथ शिकोहाबाद के नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। वहीं सीओ सिरसागंज क्षेत्र में भ्रमण किया। सीओ जसराना संजय रेड्डी ने छह थानों के पुलिस फोर्स के साथ जसराना, एका, फरिहा में फ्लैग मार्च किया। एका में नगर निकाय चुनाव से पूर्व पुलिस ने मुख्य बाजार, गांधी मूर्ति मुख्य चौराहा, पुरविया टोला, कुशवाह मोहल्ला, सविता नगर सहित बाई रोड पर फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी के नेतृत्व में जसराना, फरिहा, नारखी, बसई मोहम्मदपुर, मटसेना के थानाध्यक्षों के साथ एका, फरिहा एवं जसराना में फ्लैग मार्च किया गया। जसराना कोतवाली से शुरू हुआ फ्लैग मार्च विष्णुपुरी, पचवा चौराहा, सीमेंट रोड होता मुख्य चौराहे पर पहुंचा उसके बाद बाईपास जाकर संपन्न हुआ। सभी अधिकारियों ने एका एवं फरिहा जाकर लोगों ने मतदान होने तक किसी प्रकार के वाद विवाद में न पड़ने की अपील की।