{"_id":"5a0af1654f1c1bf2538bcc36","slug":"91510666597-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रियों के साथ फिल्म पद्मावती के विरोध में आए ब्राह्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रियों के साथ फिल्म पद्मावती के विरोध में आए ब्राह्मण
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
फिल्म पदमावती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती के चरित्र चित्रण को लेकर फिल्माए गए सीन पर क्षत्रिय राजपूतों के साथ अब ब्राह्मण महासभा भी आ गई है। संयुक्त रूप से फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रतीकात्मक स्वरूप को गधे पर बैठाकर सवारी निकाली और नारेबाजी की।
मंगलवार सुबह अखिल भारतीय ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में दर्जनों क्षत्रिय राजपूत युवक इकट्ठा हुए और फिल्म में फिल्माए गए सीन पर विरोध जताया। इस दौरान गधे पर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की प्रतीकात्मक सवारी निकाली। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। फिल्म के प्रदर्शन को क्षत्रिय समाज का अपमान बताया। प्रदर्शन के दौरान ठाकुर दिवाकर सिंह, अनूप सिंह, चेतन सिकरवार, हिमांशु, विनय, सुमित, देवेंद्र सिकरवार, दिंगबर, ब्रजमोहन गौतम, पवन अग्रवाल, राजेंद्र सिंह जाईस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
साथ ही अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिराज वशिष्ठ ने कहा कि पद्मावती फिल्म में हिंदू संस्कृति व नारी जाति का अपमान दिखाया जा रहा है जो गलत है। फिल्म निर्देशक विदेशी ताकतों के इशारे पर फिल्म बना रहे हैं। इससे अराजकता फैल रही है।