फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसी को बंदूक मिली, किसी को मिली तोप

किसी को बंदूक मिली, किसी को मिली तोप

Sat, 11 Nov 2017 07:35 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
किसी को बंदूक मिली, किसी को मिली तोप
चुनाव - फोटो : demo pic
मथुरा। जिले में निकाय चुनाव का पहला चरण चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही पूरा हो गया है। किसी को गदा मिली है तो किसी को हेलीकाप्टर। कोई रिक्शा के सहारे चुनाव मैदान में कूदा है तो कोई हवाई जहाज और पानी के जहाज के साथ है। चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान कलक्ट्रेट और तहसील परिसरों में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनपद के निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। इसके लिए कलक्ट्रेट और तहसीलों में चहल-पहल रही। अनेक उम्मीदवार चुनाव चिन्ह लेने खुद पहुंचे तो कहीं समर्थकों की टोली गई। महिला उम्मीदवारों के साथ उनके परिजन और समर्थक थे। इससे कलक्ट्रेट में शाम तीन बजे तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन


सभी पार्टी के उम्मीदवारों को निर्धारित चिन्ह आवंटित किए गए हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को नल, रिक्शा, हवाई जहाज, शंख, पानी का जहाज, स्टार, हेलीकाप्टर, गदा, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, फूल-पत्ती, स्कूटर, जीप, बस, फरसा, ऊन, अनार, पत्तियां, बिजली का बल्ब, पेंसिल, फावडा, फुटबाल, बंदूक, केतली, पुल, लेडी पर्स, बैलगाड़ी, मोटरसाइकिल, भुट्टा, ऐनक, छाता, झोपड़ी आदि चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। अध्यक्ष और सदस्य पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्ह अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed