फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसान हो रहे कर्जदार, कर रहे खुदकुशी

किसान हो रहे कर्जदार, कर रहे खुदकुशी

Tue, 05 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
किसान हो रहे कर्जदार, कर रहे खुदकुशी
‌व‌िह‌िप नेता डॉ प्रवीण तोगड़‌िया - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। पिछले 20 साल में किसान लगातार कर्जदार हो रहे हैं। यही नहीं बड़े पैमाने पर वे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि किसान कर्ज मुक्त हों और वे अपनी फसल का मूल्य निर्धारण स्वयं करें। यही नहीं किसानों को चाहिए कि वे रसायनिक खादों का प्रयोग कम से कम करें।
विज्ञापन


वहीं हमारा उद्देश्य सौ करोड़ हिंदुओं की राक्षा करना है। हमें अयोध्या में राम मंदिर और देश में राम राज्य चाहिए। ये बातें विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने नगर के क्रिश्चियन मैदान में किसान रैली में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य सिर्फ सौ करोड़ हिंदुओं की रक्षा करना है। यही नहीं हमें अयोध्या में राम मंदिर चाहिए। वहीं देश में रामराज्य की स्थापना करनी है। मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार को संसद में अध्यादेश लाना चाहिए। कोर्ट के निर्णय के लिए 25 साल इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने देश में राम राज्य की स्थापना के लिए कार्यकर्ताओं को चार सूत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले कि यदि खेती के दौरान किसान चार बातों पर अमल करे तो किसान बदहाली से बाहर होकर खुशहाली की राह पर चल सकता है। इनमें से तीन पर किसानों को खुद पहल करनी होगी। वहीं चौथी के लिए सरकारों पर दबाव बनाना होगा।


इन चार बातों के लिए किसानों के बीच जागरुकता पैदा करनी होगी। तभी किसानों को लागत का दोगुना मूल्य किसानों को मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे महंगे रसायनिक खादों का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 15 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यह दुखद है इसे रोकना ही होगा। उन्होंने किसानों की खुशहाली के लिए चार सूत्र भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed