फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राधावल्लभ मंदिर में भाजपा के रा. अध्यक्ष के रिश्तेदार का मोबाइल चोरी

राधावल्लभ मंदिर में भाजपा के रा. अध्यक्ष के रिश्तेदार का मोबाइल चोरी

Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
राधावल्लभ मंदिर में भाजपा के रा. अध्यक्ष के रिश्तेदार का मोबाइल चोरी
demo - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा) । राधाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार को ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो गया। जेबकटों पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को ही उल्टा धमकाना पुलिस को उस समय भारी पड़ गया, जब जेबकटी का शिकार बने गुजरात के श्रद्धालु भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रिश्तेदार निकले। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे गुजरात निवासी राकेश साहू अपने परिजनों के साथ ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। राधाष्टमी उत्सव के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ थी। इस बीच किसी जेबकतरे ने राकेश साहू का कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसकी जानकारी होने पर राकेश साहू बांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंचे और मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट लिखने की कहने लगे लेकिन वहां तैनात दारोगा ने राकेश को ही उल्टा हड़का दिया लेकिन पीड़ित ने खुद को जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रिश्तेदार बताया और फटाफट कई भाजपा नेताओं को फोन मिलाया तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर पूरे मामले की जांच शुरू की दी। बताया गया कि चोरी के बाद से फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed