{"_id":"59a060644f1c1b393a8b469f","slug":"91503682660-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई से अमान्य स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई से अमान्य स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शीतलपुर विकास खंड के 20 अमान्य स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद करने के नोटरी शपथ पत्र विभाग को सौंप दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की छापामार कार्रवाई में बंद मिले दर्जन भर स्कूलों में ताले लगाकर नोटिस चस्पा किए।
दर्जनों संचालकों ने प्राथमिकी की चेतावनी के बाद स्कूल बंद कर दिए हैं। शीतलपुर विकास खंड में शुरू हुए अभियान में 20 स्कूलों ने स्कूल बंद कर खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल संचालन न करने का नोटरी शपथपत्र भी सौंपा है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल के औचक निरीक्षण में दर्जन भर स्कूल बंद तो मिले लेकिन उनके समय-समय पर संचालन की शिकायतें हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने इन विद्यालयों में ताले डालकर मुख्यद्वार पर नोटिस भी चस्पा किए हैं। इनमें एसएसए कुसाड़ी, जेएसपी पंवास, किड्स कांवेट एवं आसिसी कांवेट मरथरा शामिल हैं।
विकास खंड के चिन्हित 37 अमान्य स्कूलों में से 20 ने शपथपत्र सौंपकर विद्यालय बंद कर दिए हैं। निरीक्षण में बंद मिले दर्जनभर स्कूलों में ताले डालकर नोटिस चस्पा किए गए।
विज्ञापन
श्रीकांत पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी