फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उद्यान विभाग की भूमि को कब्जामुक्त कराया

उद्यान विभाग की भूमि को कब्जामुक्त कराया

Sat, 05 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
उद्यान विभाग की भूमि को कब्जामुक्त कराया
electricity demo pic
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में 400 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण की दिशा में एक कदम और बढ़ गया है। सोफीपुर में चिह्नित उद्यान विभाग की भूमि की एसडीएम सदर ने शुक्रवार को पैमाइश कराकर ट्रांसमिशन को कब्जा दिला दिया। मुआवजे को लेकर कुछ काश्तकारों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन एसडीएम ने समझा बुझाकर कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद में 400 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण की घोषणा की है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सोफीपुर में उद्यान विभाग की करीब 40 एकड़ भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था। इसको शासन से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह कानून, लेखपाल की टीम के साथ करीब 12 बजे सोफीपुर पहुंच गए और जमीन की पैमाइश कराना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ काश्तकार वहां पहुंच गए और 80 लाख प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने काश्तकारों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। करीब चार घंटे तक चली पैमाइश के बाद एसडीएम ने ट्रांसमिशन विभाग को जमीन का कब्जा दिलाया। मौके पर ट्रांसमिशन के एसडीओ हेमेंद्र सिंह, सिविल एसडीओ महेंद्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके पहुंचे।

ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सोफीपुर में चिह्नित भूमि पर 250 करोड़ की लागत से 400 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर 400 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण को टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


सोफीपुर में 400 केवी विद्युत उपकेंद्र बनने के बाद फिरोजाबाद बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगा। अभी तक मैनपुरी के भोगांव व आगरा के पीली पोखर से बिजली लेनी पड़ती है। 400 केवी विद्युत उपकेंद्र से 220 केवी आसफाबाद, सिरसागंज के अलावा 132 केवी पांच विद्युत उपकेंद्रों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed