फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाजारों में छाई हरियाली तीज की रंगत

बाजारों में छाई हरियाली तीज की रंगत

Tue, 25 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाजारों में छाई हरियाली तीज की रंगत
तीज उत्सव - फोटो : amar ujala
कासगंज।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर्व की रंगत मंगलवार को बाजारों मे छाई रही। सुहागिन महिलाओं ने पर्व की दिन भर तैयारियां की। बड़ी संख्या में सुहागिनों ने बाजार से सुहाग के सामान की खरीदारी की।
हरियाली तीज पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। सुहागिनों का पर्व होने के कारण उनमें काफी उत्साह रहा। बाजार से सुहाग से जुड़े सामान चूड़ी, बिंदी, सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी की गई। अग्रवाल मार्केट, मीना बाजार, चोला मार्केट सही अन्य बाजारों में इन सामना के बिक्रेताओं की दुकानों पर काफी भीड़ बनी रही। मैचिंग के हिसाब से वे सामान की खरीदारी करती देखी गई। कारोबारियों ने भी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतरिक्त व्यवस्थाएं कर रखी थी। काफी संख्या में
विज्ञापन

महिलाएं ब्यूटीशियन के यहां भी पहुंची।
वहीं हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने का विशेष महत्व माना गया है। इसके चलते सुहागिन महिलाओं में अपने हाथों को मेहंदी से रचाने को उत्साह देखा गया। मेहंदी की विभिन्न डिजायनों को अपने हाथों पर सजवाया गया। इससे घरों से मेहंदी की महक उठती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा।
हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। तीज को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ रही है। महिलाएं बाजारों में झूला रस्सी की जोरों पर खरीदारी कर रही हैं। पर्व को लेकर मंगलवार को महिलाओं में मेहंदी का क्रेज भी दिखाई दिया। इससे अलग महिलाएं पर्व के लिए शृंगार का सामान भी खरीद रही हैं। साथ ही महिला संगठनों ने तीज महोत्सव का आयोजन शुरू कर दिया है। उधर, स्कूलों में मंगलवार को मेंहदी प्रतियोगिता के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।
बुधवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को गांधी मार्केट में लगने वाले मंगल बाजार, बाबूगंज समेत तमाम बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ नजर आई। बाजार में महिलाओं ने जमकर हरी साड़ी, हरी चूड़ियों की खरीदारी की। साथ ही मेंहदी लगवाने को महिलाओं की लाइन लगी रही। बताया जाता है कि तीज पर्व पर पार्वती के लिए व्रत रखने की मान्यता है। व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं के सुहाग की आयु लंबी होती है। ऐसे मां पार्वती और शिव की आराधना के साथ महिलाओं ने व्रत रखने की तैयारी भी की है।
स्कूलों में हुई मेंहदी प्रतियोगिताएं
हरियाली तीज के मौके पर स्कूलों में मेंहदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पीपल अड्डा स्थित गंगा एकेडमी में प्रधानाचार्य पूनम उपाध्याय ने विद्यार्थियों को हरियाली तीज का महत्व बताया। इस मौके पर छात्राओं ने हाथों पर मेंहदी रचाई। कार्यक्रम में धर्मेंद्र शर्मा, अनीता, पूजा, किशन यादव, दिलीप, साहिल यादव मौजूद रहे।

आज होंगे कार्यक्रम
हरियाली तीज के मौके पर जिले में तमाम जगहों पर तीज महोत्सव आयोजित होंगे। शहर के गली धानमील जैन नगर में इंद्रा सहाय के आवास पर हरियाली तीज महोत्सव होगा। इसके साथ ही अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed