फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जापानी बुखार और रोटा वायरस की भी जल्द हो सकेगी जांच

जापानी बुखार और रोटा वायरस की भी जल्द हो सकेगी जांच

Tue, 25 Jul 2017 09:58 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
जापानी बुखार और रोटा वायरस की भी जल्द हो सकेगी जांच
आगरा। एसएन मेडिकल कालेज की वायरोलॉजी लैब में जल्द रोटा वायरस, रुबेला, जापानी बुखार (जैपनीज इंसेफलाइटिस), हेपेटाइटिस और खसरा समेत कई बीमारियों की जांच हो सकेगी। इसके लिए कालेज प्रशासन ने शासन से उपकरण और रसायन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। ये सुविधा होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वायरोलॉजी लैब की जांच भारत सरकार से प्रमाणित है। अभी यहां स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, डेंगू, चिकिनगुनिया की जांच हो रही है। ये जांचें पूरी तरह से निशुल्क हैं। अभी तक इसकी जांच के लिए दिल्ली, लखनऊ सैंपल भेजे जाते थे।
विज्ञापन


अब लैब में और बीमारियों की जांच की सुविधा बढ़ाई जा रही है। माइक्रोबायलोजी विभागाध्यक्ष डा. अंकुर गोयल ने बताया कि लैब की रिपोर्ट भारत सरकार से प्रमाणित है। स्टाफ और विशेषज्ञ पर्याप्त हैं। जांच के लिए किट, उपकरण और रसायन उपलब्ध कराने के लिए शासन से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed