{"_id":"594eafad4f1c1b55178b45ea","slug":"91498329005-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक छुट्टी पर चली गईं सीडीओ यशु रुस्तगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक छुट्टी पर चली गईं सीडीओ यशु रुस्तगी
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
मथुरा। सीडीओ यशु रुस्तगी अचानक छुट्टी पर चली गई हैं। ब्रज फाउंडेशन के शोध निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद से वह भारी दबाव में बताई जा रही हैं।
सीडीओ यशु रुस्तगी ने शुक्रवार को ब्रज फाउंडेशन के शोध निदेशक राघव मित्तल के खिलाफ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया था। सीडीओ का आरोप था कि राघव मित्तल उनके दफ्तर में आए और चीख-चीखकर उनसे बात करने लगे। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
सीडीओ ने तो उसी समय पुलिस बुलवाकर शोध निदेशक को पुलिस के हवाले कर दिया था लेकिन बाद में पुलिस ने उनको थाने से ही छोड़ दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि शनिवार को वह सीडीओ आफिस गए थे। सीडीओ यशु रुस्तगी के बयान लिए जाने थे। लेकिन पता चला कि वह अवकाश पर हैं। उनसे फोन पर बात हो गई है। मंगलवार को बयान लिए जाएंगे। उनके आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी लिए जाएंगे। मामले में दफ्तर के अन्य कर्मचारियों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
एक दिन की छुट्टी लेकर गई हैं
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी का कहना है कि सीडीओ यशु रुस्तगी एक दिन की हेडक्वार्टर लीव लेकर गई हैं।