फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   90,000 children will be vaccinated against diphtheria from the 20th; the campaign will run until April 30 in 3,633 government and private schools.

Agra News: डिप्थीरिया से बचाव के लिए 90 हजार बच्चों को 20 से लगेगा टीका, 3,633 सरकारी-निजी स्कूलों में 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Fri, 17 Apr 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
90,000 children will be vaccinated against diphtheria from the 20th; the campaign will run until April 30 in 3,633 government and private schools.
आगरा। स्वास्थ्य विभाग डिप्थीरिया (गलघाेंटू) की रोकथाम के लिए 20 अप्रैल से विशेष अभियान शुरू कर रहा है। ये 10 दिन चलेगा और स्कूलों में टीकाकरण होगा। इस दाैरान 90 हजार बच्चों को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने लोगों से बच्चों को डिप्थीरिया का टीका लगवाने की अपील की है। इससे बीमारी से बचाव होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 3,633 सरकारी-निजी स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलेगा। 5-6 साल के बच्चों को डीपीटी-02 , 10-11 साल के बच्चों को टीडी-10 और 16 साल के किशोरों को टीडी-16 टीका लगाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकीय टीमें बना दी गई हैं। भी बना दी हैं। बीएसए और डीआईओएस को भी पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि डिप्थीरिया संक्रामक बीमारी है। ये बैक्टीरिया से होती है। इसमें नाक-गले में संक्रमण का खतरा रहता है। टीकाकरण से बीमारी से बचाव होता है। बुखार, जुकाम, सिर में दर्द, नाक बहा, गले की ग्रंथियों में सूजन, कमजोरी और पेट खराब होने के लक्षण हैं, तो तत्काल चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed