{"_id":"68e004d8b7241aac4c0906d0","slug":"88-fever-patients-found-in-nagla-bhandari-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-137873-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला भंडारी में मिले बुखार के 88 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला भंडारी में मिले बुखार के 88 मरीज
Fri, 03 Oct 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 कासगंज नगला भंडारी में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को देखते चिकित्सक। स्रोत: वि
कासगंज। ढोलना के गांव नगला भंडारी में बुखार के प्रकोप के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम सचेत बनी हुई है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी टीम ने गांव में जांच शिविर लगाया, जिसमें 88 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनमें से 49 मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच के सैंपल लिए गए।
गांव नगला भंडारी में बुखार फैलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। डॉ. पीएस वर्मा के नेतृत्व में गांव में टीम को भेजा गया। टीम ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 88 नए मरीज चिह्नित किए गए। इनमें से लक्षण के आधार पर 25 मरीजों की मलेरिया व 24 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों ने मरीजों को अपने घरों व आसपास सफाई व्यवस्था रखने और मच्छरों से बचाव करने आदि की सलाह दी। टीम में डॉ.सरस्वती, स्टाफ नर्स विमलेश, लैब टेक्नीशियन अर्चना, फार्मासिस्ट मो. फैजल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उमाशंकर पांडेय, स्वास्थ्य कर्मी राजेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।