{"_id":"5b7fe53242c792464d1bb234","slug":"87-year-old-woman-self-immolation-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग 87 साल की महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मंजर देख सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग 87 साल की महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मंजर देख सहमे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
परिजन से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र निवासी एक वृद्धा ने बीमारी से तंग आकर केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। वृद्धा अपनी बेटी के साथ कई वर्ष से वृंदावन में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी विशाखा (87) लगभग 15 वर्ष से अपनी बेटी गीता के साथ उसके पानीघाट स्थित मकान में रह रही थीं। शुक्रवार दोपहर गीता किसी काम से घर से बाजार गई थी, तभी विशाखा ने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो घटनास्थल पर पहुंच गए तो मंजर देख सहम गए। लोगों ने वृंदावन पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची गीता ने दरवाजा खोला तो कमरे में उसकी मां विशाखा मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
जानकारी होने पर मृतका की बेटी भी आ गई। गीता के अनुसार उसकी मां कई वर्ष से सांस की बीमारी से तंग थी। गीता ने बताया कि उसक भाई दिलीप कोलकाता से चल दिया है। उसके आने के बाद अंतिम संस्कार होगा।