{"_id":"5c66fd94bdec224bff2424f5","slug":"81550253460-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की बात आती है तो सारे मतभेद भुला दिए जाते हैं: कल्याण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की बात आती है तो सारे मतभेद भुला दिए जाते हैं: कल्याण सिंह
विज्ञापन
कल्याण सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि जब भी देश की सुरक्षा की बात आई है तब-तब पक्ष और विपक्ष ने मतभेद भुलाकर एकजुटता का परिचय दिया है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले का ऐसा जवाब दिया जाएगा कि पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने आवास पर कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न किया है और नहीं किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं आतंकवादियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी, मैं कहता हूं कि प्रधानमंत्री द्वारा कही गई बात के पीछे कुछ खास एक्शन लेने का इरादा है। पूरी दुनिया में इस घटना की भर्त्सना हो रही है। पाकिस्तान की दृढ़ शक्ति की परीक्षा ले रहा है, मगर पाकिस्तान कुछ भी नहीं है। मैं भारत का नागरिक होने के नाते कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कोई ऐसा कदम उठाएंगे कि पाकिस्तान और दुनिया को भी याद रहेगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी सियासी दलों ने आपसी मतभेद भुला करके एकजुटता का परिचय दिया है। राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि जो नरेंद्र मोदी ने कहा है वही मैं भी कह रहा हूं।
सांसद ने शहीदों के परिजनों को दी निधि
जिले के सांसद राजवीर सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि 40 के बदले 400 आतंकियों के सिर लाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी सांसद निधि से 2.5 करोड़ रुपये शहीदों और घायल जवानों के परिवारों को भिजवाने हेतु पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि वीर शहीदों के परिवारों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें।