फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   यूपी बोर्ड: परीक्षार्थियों के साथ प्रशासन का असली इम्तिहान आज

यूपी बोर्ड: परीक्षार्थियों के साथ प्रशासन का असली इम्तिहान आज

Mon, 11 Feb 2019 10:38 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: परीक्षार्थियों के साथ प्रशासन का असली इम्तिहान आज
UP Board Exam
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों और प्रशासन का असली इम्तिहान आज से शुरू होगा। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पहली अनिवार्य परीक्षा मंगलवार को सभी 97 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें हाईस्कूल-इंटर के 57410 परीक्षा आवेदक शामिल होंगे। सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी के अलावा इंटर व्यावसायिक विषय एवं शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को होने वाली पहले अनिवार्य विषय की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी परीक्षा को लेकर जहां केंद्रों पर आसन व्यवस्था आदि को अंतिम रूप दिया गया। वहीं स्टेटिक-सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी जायजा लिया। बता दें कि सात फरवरी से कुछ केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षाएं आंशिक एवं ऐच्छिक विषयों की थीं। जबकि मंगलवार को सभी 97 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 57410 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी एवं शाम की पाली में इंटर हिंदी मुख्य विषय है।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों की कमी बनेगी परेशानी
तैनाती के एक सप्ताह बाद भी कक्ष निरीक्षक परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापकों की शिकायत और डीआईओएस-बीएसए की चेतावनी भी असर नहीं दिखा रही है। मनमानी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सप्ताह भर बाद भी 40 प्रतिशत शिक्षक शिक्षिकाओं ने केंद्रों पर आमद नहीं कराई है। ऐसे केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते अव्यवस्था की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल परीक्षा आवेदक-57410
हाईस्कूल-33947, इंटरमीडिएट-23463
कुल परीक्षा केंद्र-97
राजकीय-07, सहायता प्राप्त-53, वित्तविहीन-37
बालिकाओं के स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र-93
संवेदनशील-48, अतिसंवेदनशील-27, सामान्य-22

कासगंज: 38063 परीक्षार्थी आज परीक्षा में होंगे में शामिल
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से परीक्षा विधिवत रूप से शुरू हो जाएंगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में हिंदी की परीक्षा होनी है। बड़ी परीक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है।
बोर्ड परीक्षा में के तहत मंगलवार से मुख्य परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। इस दिन सभी 58 केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा में हाईस्कूल में 22000 तथा इंटरमीडिएट में 16363 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बड़ी परीक्षा को देखते हुए सभी जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल आदि को सक्रिय कर दिए। परीक्षा की सीटिंग प्लान तैयार कराया गया।
राजकीय महाविद्यालय में शिक्षण कार्य ठप
कासगंज। बोर्ड परीक्षा से राजकीय महाविद्यालय नौरथा में शिक्षण कार्य ठप हो गया है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए 58 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय के 10 शिक्षक भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। ऐसे में कालेज का एक भी शिक्षक शिक्षण कार्य के लिए नहीं बचा है। जबकि विश्वविद्यालय की परीक्षा एक मार्च से शुरू होनी है।

बोर्ड परीक्षा के लिए जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है वे समय से विद्यालय पहुंच कर अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें, जो शिक्षक परीक्षा ड्यूटी ज्वाइन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरएसएस राजपूत जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed