फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कीरत सुता के जयकारों से गूंजा रंगीली महल

कीरत सुता के जयकारों से गूंजा रंगीली महल

Fri, 08 Feb 2019 09:31 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
कीरत सुता के जयकारों से गूंजा रंगीली महल
डैमो
बरसाना (मथुरा)। कृपालु महाराज के वसंती परिधानों में हजारों अनुयायियों से पूरा बरसाना वसंती रंग में रंगा नजर आ रहा था। रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग कीर्ति मंदिर की आभा देखने को हर कोई उत्सुक नजर आ रहा है, बाहर से ही श्रद्धालु मंदिर की अद्भुत छटा को निहारकर खुश हैं।
विज्ञापन


मंदिर के लोकार्पण से वृंदावन के ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजा अर्चना चल रही है। रंगीली महल परिसर में बना कीर्ति मंदिर का लोकार्पण 10 फरवरी को होगा।
विज्ञापन


लोकार्पण में भाग लेने के लिए सात फरवरी से ही देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु रंगीली महल पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को 20 हजार अनुयायी आश्रम में आ चुके थे। शुक्रवार को सुबह कृपालु महाराज की पुत्रियों डॉ. विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी व पुत्र घनश्याम त्रिपाठी, बालकृष्ण त्रिपाठी आदि ने पूजा-अर्चना की। प्राण गोपाल आचार्य की टीम ने पूजा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबेली सरकार व कीरत नंदिनी के जयकारों से पूरा रंगीली महल गुंजायमान हो रहा है। रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का कार्यक्रम दो दिन चलेगा। 10 फरवरी को 12 बजे मंदिर के पट अनुयायियों के लिए खोले जाएंगे। 11 फरवरी से आमजन के लिए मंदिर के पट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed